Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने बैंक का निरीक्षण कर जाना लम्बित आवेदनों की स्थिति

जिलाधिकारी ने बैंक का निरीक्षण कर जाना लम्बित आवेदनों की स्थिति

  • ऋण अवेदनकर्ताओं से बात कर किया समस्या का निस्तारण

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने स्टेट बैंक आफ इण्डिया मुख्य शाखा का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत लम्बित आवेदनों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी ने फोन पर आवेदनकर्ताओं से वार्ता कर ऋण लेने के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के सन्दर्भ में जानकारी लिया और प्रबन्धक को निर्देशित किया कि जिन आवेदनकर्ताओं के दस्तावेज अपूर्ण है, उन्हे उक्त दस्तावेज के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ ही ऋण वितरण के अग्रेतर कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करें। जिनका मार्जिन मनी नही जमा है, उन्हे मार्जिन मनी जमा करने के बारे में जानकारी देने के साथ ही ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लम्बित आवेदन शीघ्र निस्तारित किये जाए, जिससे शासन की मंशानुसार जनपद के युवाओं को रोजगार सृजक बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने बैंक में उपस्थित खाताधारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभ बताया। उन्होंने बैंक के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राहकों को खाता खुलवाने के दौरान इस योजना की जानकारी अवश्य दें जिससे कि उन्हें इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर बैंक अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहें।