Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकिसान रजिस्ट्री न होने से किसान परेशान

किसान रजिस्ट्री न होने से किसान परेशान

जौनपुर धारा,खुटहन। वरासत और खतौनी में गलत नाम छपे होने के कारण किसान रजिस्ट्री नही हो पा रही है। किसान तहसील का चक्कर लगाने को मजबूर है।  तहसील के कर्मचारी खतौनी संशोधन के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं, बावजूद इसके खतौनी ठीक नही हो पा रही है। कर्मचारी किसान से कहता है कि यहां से ठीक कर दिया है। लखनऊ से रूका हुआ हैं। बता दें कि प्रत्येक गांव में अधिकांश किसान की रजिस्ट्री हो चुकी है। छूटे वहीं है, जिनके मुखिया की मौत हो चुकी है, वरासत हो चुकी है, और दूसरा जिनका खतौनी में किशोरी के जगह किशोर नाम हो गया है। कम्प्यूटर आपरेटर की $गलती का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। त्रुटी पूर्ण खतौनी के वजह से  किसानों का किसान रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। किसानों ने प्रशासन से खतौनी में संशोधन कराने की मांग की है।