- कब्जे से चोरी का तीन बंडल कपड़ा, स्टाटर, कटर मशीन तथा सबमर्सिबल बरामद
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार आदेश कुमार त्यागी मय हमराह निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उ.नि. सुधीर कुमार, हे.का. चन्द्रमा पाण्डेय, कमलेश कुमार पाण्डेय, का. सुनील यादव, सुरेश सिंह, विश्वास यादव के साथ तलाश वांछित/वारंटी चेकिंग संदिग्ध वाहन, व्यक्ति में मामूर होकर खालसा ढाबा पहुँच कर चेकिंग कर रहे थे कि मुखबीर की सूचना पर वैष्णों ढाबा के पास पहुंच कर 21 मार्च को अरुण कुमार सिंह पुत्र बेचू सिंह निवासी मुरादगंज हवेली थाना लाइन बाजार के नालंदा ट्रांसपोर्ट कम्पनी की दीवार तोड़कर कपड़े के बंडल चोरी करने वाले चोर पंकज यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी अभयचन्द्रपट्टी थाना बक्शा उम्र 18 वर्ष, बीरबल चौहान पुत्र कतवारू चौहान निवासी अभयचन्द्रपट्टी थाना बक्शा जनपद उम्र 18 वर्ष, राजकुमार चौहान उर्फ छोटू पुत्र लाल बहादुर चौहान निवासी अभयचन्द्रपट्टी थाना बक्शा उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक बंडल कपड़ा बरामद किया गया तथा इनकी निशादेही पर शेष दो बंडल कपडेृ चोरी का माल खरीदने वाले अभियुक्त मो. सत्तार पुत्र हनीफ निवासी दुल्लीपुर हरबसपुर थाना बक्शा उम्र 53 वर्ष के पास से बरामद किया गया। सात मार्च को मुरादगंज में निमार्णाधीन मकान के स्टोर का ताला तोड़कर स्टाटर, कटर मशीन तथा सबमर्सिबल भी मो. सत्तार के कब्जे से बरामद किया गया।



