― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरछात्रा संग दुराचार का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार मुकदमा दर्ज

छात्रा संग दुराचार का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार मुकदमा दर्ज

  • दूसरे आरोपी ने वीडियो वायरल होने के बाद खा लिया विषाक्त, वाराणसी में चल रहा उपचार
  • वीडियो में दिख रहे शेष आरोपियों की तलाश जारी, उपचारार्थ आरोपी के ठीक होने का है इंतजार

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा संग किशोरों ने दुराचार किया तथा पूरे घटना का वीडियो बना लिया। आपस में विवाद होने पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो पर नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं दूसरा आरोपी ने वीडियो वायरल होने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसका वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वीडियो में दिख रहे शेष की तलाश जारी है। घटना एक माह पहले की बताई जा रही है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी इंटरमीडिएट में पढ़ती है। उसके साथ ही पढ़ने वाली छात्रा का भाई जो उसी कॉलेज में पढ़ता है से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों चोरी छुपे मिलते जुलते थे। इस बात की जानकारी किशोर के दोस्तों को भी हो गई जो साथ पढ़ते थे। सभी ने मिलकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक किशोरी को तय स्थान पर बुलाया और दुराचार किया। इसी दौरान एक एक कर सभी पहुंचते गए और दुराचार का वीडियो बनाते गए। पूरे घटनाक्रम से बदहवास किशोरी डरी सहमी रही। घटना के एक माह बाद आपस में विवाद होने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। एक आरोपी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सुमित उर्फ गोलू मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी गोबरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस इलाज करा रहे आरोपी प्रत्यान्शु मिश्रा उर्फ निहाल पुत्र राकेश निवासी गोबरा के ठीक होने का इंतजार कर रही है। वीडियो में दिख रहे शेष की तलाश जारी है।

Share Now...