Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस की नाकामयाबी, सभासद का शव लेकर धरने पर बैठे परिजन

पुलिस की नाकामयाबी, सभासद का शव लेकर धरने पर बैठे परिजन

  • अधिवक्ता योगेश यादव की गोली मारकर की गयी थी हत्या
  • मल्हनी विधायक ने पुलिस कप्तान से बात कर दिलाया न्याय का भरोसा

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर नगर पंचायत के सभासद व अधिवक्ता योगेश यादव की गोली मारकर हत्या कर किये जाने पर प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम तो करा दिया लेकिन हत्यारों को पकड़ने में अभी तक नाकाम साबित हुई है। मृतक के परिजन पार्थिव शरीर लेकर गांव सरोखनपुर में धरने पर लगभग 38 घंटे तक बैठे रहे। मल्हनी के विधायक लकी यादव मौके पर पहुंचे और परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से बात कर परिवार की पूरी मांग से उन्हें अवगत कराया व सुरक्षा प्रदान करने की बात कही जिसको प्रशासन ने स्वीकार किया। उसके बाद पीड़ित परिवार की शिवपाल सिंह यादव से बात कराई गयी। उनके द्वारा परिवार को पूरा भरोसा दिलाया गया कि वो परिवार की पूरी मदद करेंगे और न्याय दिलायेंगें। विधायक लकी यादव, सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने परिजनों से बात कर धरने को समाप्त कराया और शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर अपनी उपस्थिति में कराया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, रमापति यादव, आशीष यादव, अंकित यादव, ओमप्रकाश यादव, अमित यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।