जौनपुर धारा, जौनपुर। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने बुधवार को अतरौड़ा गांव में अंत्येष्टि स्थल का विधि विधान से भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश व प्रदेश के चहुंमुखी विकास के प्रति समर्पित है। गांव में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो जाने से सबसे ज्यादा लाभ उस गरीब तबके को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने कहा कि गांव की जर्जर सड़क के निर्माण का भी टेंडर हो चुका है जल्द ही लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन, ग्राम प्रधान राघव शरण, अरविंद सिंह ‘मुन्ना’, स्वतंत्र सिंह, विजय तिवारी, पं. पुनीत तिवारी, सुशील सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन भाजपा नेता बेचन सिंह ने किया।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
विधायक ने अतरौड़ा में किया अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन
Previous article
Next article

