Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरचोरों ने कुण्डी काटकर 80 हजार का सामान किया पार

चोरों ने कुण्डी काटकर 80 हजार का सामान किया पार

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी गांव के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरी हो गई। चोर शटर का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और अलग-अलग कमरों के दरवाजों की कुण्डी काटकर उसमें रखी 32 इंच की स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर, दो ब्लूटूथ स्पीकर, साइंस किट आदि सामान उठा ले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इस्माइल सुबह जब विद्यालय पहुंचे तब घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर करीब 80 हजार रुपए का सामान उठा ले गए। कोतवाली थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।