Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में रंजिशन झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया ।

जानकारी के अनुसार जनार्दन सिंह का आरोप है कि हमारी पोती ने कटहल के पेड़ से एक कटहल को तोड़ लिया। इतने में आरोपी अनिल सिंह शराब पीकर आया और हमारी पत्नी व बहू व पोती को गालियां देने लगा और घर में घुस कर दरवाजे को तोड़ा व पत्थर चलाने लगा। जब हमने मना किया तो उसने अपने लड़के सूरज सिंह, नीरज सिंह, अंकित सिंह को साथ लेकर हमकों मारा पीटा व गाली गलौज देने लगा। थानाध्यक्ष जलालपुर रामसरिख गौतम ने बताया कि शुक्रवार की शाम को कटहल तोड़ने के विवाद में दोनों पक्षो में कहासुनी हो गयी थी। दोनों पक्ष के लोग मारपीट पर आमदा हो गए। एक पक्ष से 4 लोगों व दूसरे पक्ष से 1 लोगों का 151 सीआरपीसी में चालान कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।