Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबारिश होते ही कंपोजिट विद्यालय हुआ जलमग्न

बारिश होते ही कंपोजिट विद्यालय हुआ जलमग्न

  • परिसर और कक्षाओं में घुसा बारिश का पानी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धर्मापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पंचहटिया मे बीती देर रात व शनिवार की सुबह हुई बारिश से विद्यालय के परिसर में जलजमाव हो गया है जिसकी वजह से शिक्षकों व छात्र- छात्राओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। नगर पालिका के वार्ड मीरपुर के अंतर्गत आने वाले कंपोजिट विद्यालय पंचहटिया के कक्षाओं में और परिसर में तेज बारिश होने के बाद बारिश का पानी घुस गया। काफी जलजमाव हो गया। कैम्पस में पानी जमा होने से विद्यालय की महिला शिक्षक व छात्र-छात्राओं को आने जाने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। कई छात्र कैम्पस में प्रवेश करते ही फिसलकर गिर पड़े। विद्यालय की प्रभारी प्रधान्ााध्यापिका अर्चना रानी ने इस समस्या को बीएसए डॉ. गोरख नाथ पटेल, बीईओ अरविंद यादव व सभासद को अवगत कराया है।