Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबलात्कार के आरोपी के मकान पर 82 की नोटिस चस्पा

बलात्कार के आरोपी के मकान पर 82 की नोटिस चस्पा

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के कसाब टोला निवासी बलात्कार के आरापी आरिफ शेख के घर शनिवार की सुबह 11 बजे कोतवाली पुलिस ने डुगडुगी पिटवा कर धारा 82 की नोटिस चस्पा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं पूरे दिन होती रही। पुलिस के अनुसार नगर के मोहल्ला कस्साब टोला निवासी आरिफ शेख उर्फ बबलू पुत्र अब्दहू शेख  के घर पुलिस पहुंचकर 82 की नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराते हुए उपनिरीक्षक लल्लन सिहं व पुलिस कर्मी राम मिलन ने उपस्थित लोगों को बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली में 6 माह पूर्व धारा 363, 366, 376 बलात्कार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मगर वह तभी से फरार चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह किसी के संपर्क में हो तो कह दे हाजिर हो जाए अन्यथा अग्रिम कार्रवाई कुर्की की होगी। यह सारी कार्यवाही न्यायालय के आदेश पर की जा रही है।