Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरपिलर को तोड़कर सरिया चुरा ले गए चोर

पिलर को तोड़कर सरिया चुरा ले गए चोर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में एक अजीबो गरीब चोरी की वारदात हो गयी। विद्यालय बनाने के लिए ढ़ाले गए 9 पिलर को तोड़कर उसमें लगी हुई सरिया को चोर चुरा ले गए। पूर्वांचल इंटर कॉलेज कुरेथू में मंगलवार की रात किसी समय पहुंचे चोर पिलर से सीमेंट तोड़कर सरिया काट कर उठा ले गए। विद्यालय प्रबंधक रामबृज सिंह ने पुलिस को सूचना दी है। एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के गजना गांव बाजार में स्थित बृजेश यादव की दुकान में दीवार फांद कर घुसे चोर दुकान में रखे ग्यारह हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस देर तक जांच में जुटी रही।