Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात बीमारी से दस बकरियां मरी

अज्ञात बीमारी से दस बकरियां मरी

जौनपुर धारा, जफरबाद। सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर रामेश्वरम गांव में गुरुवार को अज्ञात बीमारी से दस बकरियों की मौत हो गयी। पूरे गांव में हाहाकार मच गया। गांव के किसान काफी चिंतित हैं। उक्त गांव निवासी हुबलाल पाल तथा गजराज पाल की दर्जन भर बकरियां चरने गयी थी। अचानक चरते चरते बकरियां गिर गयीं और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। लोगों ने तत्काल चिकित्सक को बुलवाया। जलालपुर पशु चिकित्सक डॉ. संजय पांडेय तत्काल मौके पर आकर उपचार शुरू कर दिये। हालांकि उपचार के पहले ही दस बकरियां मर चुकी थीं। दो बकरियों को बचा लिया गया है। डॉ. पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ठंड से मौत का लग रहा है।