Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपत्नी को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

पत्नी को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

  • सूचना पर पहुंची पुलिस देख मौके से फरार हुआ पति

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को लाठी डंडे से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। पिटाई की सूचना पर मौके पर पुलिस को आता देख पति वहां से फरार हो गया। उक्त थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दोपहर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को किसी बात को लेकर गाली- गलौज देने लगा। पत्नी ने जब गाली देने से मना किया तो उसने गुस्से से आग बबूला होकर पत्नी को लाठी डंडे से पीट दिया। महिला ने पति द्वारा मारने पीटने की सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुचीं वैसे ही वह वहां से रफूचक्कर हो गया। हालांकि कुछ देर तक पुलिस ने उसका इंतजार भी किया लेकिन वह लौटकर नहीं आया।