Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित टेम्पो ने चार को रौंदा

अनियंत्रित टेम्पो ने चार को रौंदा

  • तीन की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव बाजार में बीती रात एक टेम्पो चालक ने चार लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में बीती रात एक टेम्पो चालक नशे में घुत होकर सड़क पर खड़े अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर निवासी 65 वर्षीय जगदीश व अशरफपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राम प्रीत पुत्र हरिराम व बीबीगंज चौकी क्षेत्र के कोपा गांव निवासी 35 वर्षीय अरविंद मिश्रा पुत्र उमानाथ मिश्रा व बड़ागांव निवासी 65 वर्षीय शंकर पुत्र राजाराम को टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जगदीश, राम प्रीत, अरविंद की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।