― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में...

खबरे एक नजर में…

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव में न्यायालय से वांछित चल रहे एक वांरटी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के सबरहद मानपुर गांव निवासी फकरे आलम पुत्र शुकुरुल्लाह न्यायालय में चल रहे मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। शनिवार की सुबह एसआई विजय सिंह गौड़, कांस्टेबल मुरलीधर यादव, ओमकार यादव ने मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

ग्राम प्रधान ने 120 पुस्तकों का किया वितरण

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पित्तूपुर में नामांकित बच्चों को ग्राम प्रधान अजीत कुमार राय उर्फ चुनमुन राय द्वारा पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चे सत्र प्रारम्भ होने के पहले ही दिन पुस्तक पाकर अत्यधिक आनन्दित दिखाई दिए। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका ममता राय, सुषमा सिंह, नीतू तिवारी, किरण देवी, सीता देवी सहित सभी रसोइए और गांव के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्या

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान 140 फरियादियों ने तहसील पहुंच जिलाधिकारी से अपनी फरियाद सुनाई। सुनवाई के दौरान पड़े 140 प्रार्थना पत्रों में से 8 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष फरियादियों के हाथ मायूसी लगी। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को गुणवक्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार समेत पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के लोग मौजूद रहे।

बीडीओ पर पच्चीस हजार का लगा जुर्माना
जौनपुर धारा, जौनपुर।
सुइथाकला खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव पर जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत 25 हजार रुपए का जुर्माना लगा है। जनसूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने यह राशि उनके वेतन से वसूल करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह निर्देश भी दिया है कि यदि उक्त जुर्माने पर उच्च न्यायालय अथवा अन्य किसी सक्षम न्यायालय से स्थगन आदेश हो तो उक्त आदेश का पालन करते हुए आयोग को सूचित करें।

Share Now...