Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 350 मरीजों का हुआ उपचार

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 350 मरीजों का हुआ उपचार

जौनपुर धारा, खेतासराय। रविवार को मनेछा बाजार में समाजसेवी स्व. हफीजुल्लाह की स्मृति में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर का उदघाटन वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद आजम खान ने सुबह फीता काटकर किया। शिविर में मुख्य रूप से डाक्टर हैदर अब्बास, डाक्टर इरफान, डाक्टर अबु उमर, डाक्टर अबु फैसल, डाक्टर अरीबुज जमा, डाक्टर मुहम्मद आजम, डाक्टर नाजिया बानों ने मरीजों का उपचार किया। मरीजों को जांच के बाद नि:शुल्क दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर के आयोजक मंडल में हाजी जियाउद्दीन, मो. असअद, सकलैन, अमजद, खुर्शीद, हकीमुद्दीन, अमीनुद्दीन, तैयब नेता, नौशाद आदि देखरेख में लगे रहे।