- बाबा बफार्नी ग्रुप की तरफ से आयोजित हुआ
जौनपुर धारा, खेतासराय। महाशिवारात्रि के शुभ अवसर पर विभिन्न जगहों पर पंडाल लगाकर व अन्य तरीकों से विधि-विधान से शिवजी की पूजा अर्चना की गयी। इसके पश्चात भण्डारे का भी आयोजिन किया गया। जिसके क्रम में स्थानीय गोलाबाजार रामलीला मैदान में शिव मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद छका। भण्डारा देर रात तक चलता रहा। उक्त शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन बाबा बफार्नी ग्रुप की तरफ से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के आस-पास इलाकों के लोग प्रसाद ग्रहण करते है। युवा भाजपा नेता व सभासद मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि यह भण्डारा शिव मन्दिर के निर्माण व मूर्ति स्थापित के उपलक्ष्य में नगरवासियों के सहयोग से किया जाता है। आज से लगभग 15 वर्ष पूर्व शिवरात्रि के दिन नवनिर्माण मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई थी, तब से लगातार शिवरात्रि के दिन भण्डारे का आयोजन किया जाता है। भण्डारे में सहयोग के लिये लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लेते है। भण्डारे में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ एकत्र होती है कि आने-जाने वालों की लाइन टूटने का नाम नहीं लेती है। उन्होंने बताया कि भण्डारे में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं को को देखते हुए सुविधानुसार प्रसाद वितरण के लिए दो पंडाल लगाए गए थे। भण्डारे में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव भी शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और सराहना करते हुए हौसला बढ़ाया। भण्डारा देर रात तक चलता रहा, जिसमें लगभग पांच हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, बृजनाथ जायसवाल, कपूर चन्द्र जायसवाल, अनिल प्रजापति, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शनि गुप्ता, अनूप गुप्ता, रविंश गुप्ता उर्फ विक्की, राकेश कुमार गुप्ता, मुकेश, गुड्डू प्रजापति, पप्पू पटवा, रवि बरनवाल समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में उक्त सभासद ने आगन्तुकों और सहयोगी लोगों का आभार प्रकट किया।



