जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब चौक चौराहों पर चुनाव जीतने को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। कयास के आधार पर लोग अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत चौक पर ही कर रहे हैं। इसके पीछे कोई जातीय तो कोई दलीय समीकरण को जीतता बता रहा है। यह अलग बात है कि अभी भी सेहरा किसके सिर पर बंधेगा? यह तो आने वाले 13 मई को मालूम हो जायेगा मगर राजनीतिक गलियारे में कयासों का दौर शुरू हो गया है। नगर निकाय चुनाव में अपनी-अपनी किस्मत आजमाने वाले दस नगर अध्यक्ष व 61 सभासद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद होने के साथ ही जीत हार को लेकर मंथन शुरू हो गया है। यह चुनाव राजनीतिक दलों के साथ निर्दल प्रत्याशियों के लिए अहम है। नगर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जहां भाजपा व सपा प्रत्याशी पूरी ताकत से जुटे रहे वहीं निर्दल प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। चुनाव 4 मई को सकुशल संपन्न होने के बाद अब चुनाव में हारजीत को लेकर चर्चा होने लगी है। चाय की दुकान से लेकर चौराहों व चौपालों पर खूब बहस हो रही है। मौका चाहे जैसा हो लोग चुनाव पर चर्चा करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। कई तो ऐसे हैं जो अपने प्रत्याशी के लिए वोट देने की बात कहते हुए जीत का दावा भी करने के साथ ही प्रत्याशी की खूबियां भी खूब गिनाते नजर आ रहे हैं। कोई अपने प्रत्याशी को सरल सहज बता रहा है तो कोई ईमानदारी की मिसाल कहकर उसके तारीफ के पुल बांधते बाध रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर पार्टी प्रत्याशी व निर्दल प्रत्याशी में किसके सर बधेंगा जीत का सेहरा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
निकाय चुनाव संपन्न होते ही हारजीत का शुरू हुआ दौर

Previous article
Next article

