Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदेवी जागरण में क्षेत्रीय कलाकारों ने बांधा समां

देवी जागरण में क्षेत्रीय कलाकारों ने बांधा समां

  • बम बम बोल रहा है काशी के गीत पर झूमे लोग

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के प्रेम का पूरा ग्राम सभा में नवनिर्मित राधे कृष्ण धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जहां पर प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई जो माँ अन्नपूर्णा धाम, वैकुण्ठ धाम होते हुए पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण करते हुए श्री गौरी शंकर धाम फरीदाबाद सुजानगंज तक पहुंची। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जहां पर सभी भक्तों ने महाप्रसाद भी लिया। इसी दौरान वहां पर उपस्थित क्षेत्रीय कलाकारों ने समां बांध दिया। वहीं पर उपस्थित सुप्रसिद्ध गायक सुधीर तिवारी ने देवी गीत के माध्यम से लोगों को मोहित किया। उन्होंने निमिया के डार मैया डाले ली झुलनवा हो कि झूली झूली ना, और बमबम बोल रहा है काशी, मेरे बांके बिहारी लाल आदि भजनों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रयागराज की धरती से उपस्थित सोनी द्विवेदी ने श्री राधा कृष्ण मंदिर में हाजिरी लगाते हुए एक श्री कृष्ण जी का अद्भुत गीत प्रस्तुत कर मनिहारी का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया के माध्यम से सभी भक्तों को मोहित किया और जनपद सुल्तानपुर से पहुंची श्वेता दुबे ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है गीत प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में म्यूजिशियंस टीम में उपस्थित मोहित पांडे, अभिनव दुबे एंड ग्रुप उपस्थित रहे।