जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कस्बे के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जिवली की शाखा में अपना खाता संचालित कर रही एक महिला के अंगूठे का क्लोन बनाकर आधार ट्रांजेक्शन के जरिए 9 दिन में जालसाजों ने उसके खाते से नब्बे हजार रुपए उड़ा दिए। महिला जब शनिवार को अपने खाते से पैसे निकालने आई तो खाते का बैलेंस चेक करते ही उसके होश उड़ गए। उसने बैंक में एप्लीकेशन देकर खाते के संचालन पर रोक लगवाया। बरदह थाना क्षेत्र के उदियावा गांव निवासी शीला पत्नी हरिश्चंद्र राजभर का यूनियन बैंक आफ इंडिया जिवली में खाता संचालित है तथा अपने खाते से शीला आधार कार्ड के जरिए लेनदेन करती थी। किसी तरह से जालसाजों के हाथ उनके अंगूठे का निशान लग गया जिसका क्लोन बनाकर जालसाजों ने 26 अप्रैल से 5 मई के बीच कुल 9 बार में इनके खाते से दस दस हजार करके कुल नब्बे हजार रुपए निकाल लिए। जब शीला शनिवार को अपने बेटे राजकुमार के साथ घर बनवाने के लिए खाते से पैसे निकालने आई तो खाते का बैलेंस देखकर उनके होश उड़ गए। बचे हुए पैसों को उन्होंने तत्काल अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवाया तथा खाते के लेन-देन पर रोक लगवा दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में गैस किल्लत बरकरार: भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान
जौनपुर गैस किल्लत : डिजिटल इंडिया और उज्ज्वला योजना के विस्तार की बड़ी-बड़ी बातों के बीच जौनपुर की सच्चाई एक अलग ही तस्वीर पेश...
जालसाजों ने महिला के खाते से उड़ाए 90 हजार

Previous article


