Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशनिकाय चुनाव के पहले छलका अयोध्या के व्यापारियों का दर्द, बीजेपी को...

निकाय चुनाव के पहले छलका अयोध्या के व्यापारियों का दर्द, बीजेपी को लग सकता है झटका

रामनगरी अयोध्या में एक तरफ भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है तो दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है. बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अयोध्या के व्यापारियों के चेहरे पर एक तरफ जहां खुशी है तो दूसरी तरफ उनके व्यापार पर सड़क मार्ग चौड़ीकरण की वजह से असर भी देखने को मिल रहा है. पिछले 1 साल से अयोध्या के व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है. इतना ही नहीं 11 मई को अयोध्या में नगर निकाय का चुनाव है ऐसे में व्यापारियों का कहना है इसका खामियाजा बीजेपी सरकार को नगर निकाय के चुनाव में भी भुगतना पड़ेगा. मंदिर और मूर्तियों के शहर में जब राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया तो अयोध्या के व्यापारियों ने भी खुशी जाहिर की. व्यापारियों की इस बात की उम्मीद थी कि मंदिर बनेगा तो हमारे व्यापार में वृद्धि होगा. मंदिर निर्माण के साथ व्यापारियों में उत्साह तो है लेकिन सड़क मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों के सामने संकट छाया हुआ है.

व्यापारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 1 वर्षों से कई मेला बीत गए लेकिन हम लोग का व्यापार अच्छे से नहीं हो पाया इन दिनों दुकान के सामने गहरे-गहरे गड्ढे होने की वजह से हम लोग दुकान भी खोलते हैं तो श्रद्धालु गड्ढे के डर की वजह से दुकान तक नहीं आते हैं. जिसकी वजह से हमारी जीविका पर भी संकट है. प्रशासन के लोग न ही कभी हम लोगों से पूछने आते हैं और न ही तेज गति के साथ नालियों का निर्माण कर रहे हैं. व्यापारी आनंद गुप्ता बताते हैं कि पिछले साल मई 2022 में यहां पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ और चौड़ीकरण होते-होते 1 साल बीत चुका है .व्यापारी यहां अपनी दुकान को तोड़फोड़ करके किसी तरीके से जीविका चला रहा है. वहीं व्यापारी ओमप्रकाश ने कहा कि पिछले 2 महीने से दुकानदार मरा पड़ा है. प्रशासन को यहां के श्रद्धालु और दुकानदार से कोई मतलब नहीं है. आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है पिछले दिनों एक गाय भी गिर गई थी. विकास के साथ-साथ यहां के लोगों यहां के दुकानदारों की जीविका कैसे चले इस पर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए. वहीं जब इस पूरे मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई तो एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि व्यापारियों को थोड़ी बहुत दिक्कत तो हो रही है, लेकिन यह दिक्कत जल्द दूर की जाएगी. इसके लिए सड़क चौड़ीकरण में लगे कार्यदाई संस्था को समय अनुसार कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया जा चुका है.