Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनारी केवल शक्ति ही नहीं, स्नेह और सहनशीलता की प्रतिमूर्ति है :...

नारी केवल शक्ति ही नहीं, स्नेह और सहनशीलता की प्रतिमूर्ति है : डॉ.सुषमा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नारी केवल शक्ति ही नहीं, स्नेह और सहनशीलता की प्रतिमूर्ति है जब एक महिला आगे बढ़ती है तो परिवार, समाज और देश प्रगति करता है। नारी ही संसार की जननी है,उसके बिना सृष्टि अधूरी है। सशक्त नारी ही सशक्त समाज की पहचान है। उक्त बातें मुंगरा बादशाहपुर के गांव भैरोपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सौहार्द और बंधुता मंच बैनर तलें पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल ने मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित महिलाओं के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब शिक्षा, खेल, चिकित्सा, राजनीति से लेकर सेना समेत भारत के सर्वोत्तम पद तक में सफल भागीदारी निभा रही है। नारी मानसिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से सशक्त होगी, समृद्ध होगी, आत्मनिर्भर होगी तभी परिवार, समाज, प्रदेश और राष्ट्र सशक्त बनेगा। वक्ताओं में पुष्पा देवी, सुधा देवी, किरन, मंजू, संगीता व पंचमी बिना आदि महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं के उत्थान में परिवार का सहयोग बहुत ही जरूरी है। अगर परिवार का सहयोग है तो समाज स्वयं ही महिलाओं को महत्व देने लगेगा। सिद्धार्थ प्रखर ने कहा कि महिलाओं को ग्रंथों, शास्त्रों व इतिहासों में महान दर्जा दिया गया है। आयोजन डॉ.शेर बहादुर गौतम ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल व महिलाओं को भारत संविधान की उदेशिका ने कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान पुष्पा देवी तथा संचालन डॉ.शेर बहादुर गौतम ने किया।