Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

जौनपुर धारा, बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवा लिखने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जौनपुर डॉ.दिनेश चंद्र ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टर कक्ष, पैथोलॉजी, एक्स-रे रूम सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ.गौरव सिंह के कक्ष से कुछ सैंपल दवाइयां पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके अलावा, एक्स-रे विभाग में केवल एक मरीज का एक्स-रे किया गया था। जब जिलाधिकारी ने इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ.संजय दुबे से जानकारी ली, तो बताया गया कि सुबह मशीन खराब हो गई थी, जिसे ठीक करवा लिया गया है। इस पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए।