Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन

बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीएसए कार्यालय जौनपुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन डायट के सभागार में किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इशिता किशोर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला तथा दिव्या शुक्ला, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, अनिता-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के आयोजक बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने पुष्प गुच्छ देकर तथा बैज लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों के स्वागत में कस्तूरबा गाँधी की छात्राओं द्वारा बालिका शिक्षा से संबंधित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री इशिता किशोर ने बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अभिप्रेरित किया, बेटियों को अधिक अवसर दिया जाए, इमोशनल इंटेलिजेंस पर अधिक ध्यान दिया जाए, निर्णय लेने में फाइनेंशियल पर अधिक ध्यान देने, महिला व बालिकाओं की सुरक्षा संरक्षा पर ध्यान देने तथा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ और बेटियों को जिंदगी में बड़ा लक्ष्य रखने के लिए समझाते हुए खुद पर भरोसा रखने की बात कही। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अनीता ने सभी से अपील किया कि बालिका शिक्षा को अधिक बढ़ावा दिया जाय। जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला ने दहेज के प्रति जागरूक किया। दहेज रहित विवाह पर बल दिए जाने तथा दूसरों के लिए प्रेरणा बढ़ाने पर जोर दिया। वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव पाण्डेय ने महिला दिवस के अवसर पर प्राचीन कल्पनाओं के साथ महान देवियों के बारे में जिक्र किया तथा बाल विवाह रोकने पर पूर्णत: बल दिया।