Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडेंगू का खतरा जारी, प्रशासन करा रहा दवा क छिड़काव

डेंगू का खतरा जारी, प्रशासन करा रहा दवा क छिड़काव

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले में इस समय डेगूं का कहर जारी है। गली-मोहल्लों में लोग इस बीमारी की चपेट में आकर विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे है। मौसम में तबदीली आने के साथ अब डेंगू का खतरा भी शहर पर मंडराने लगा है। इस मौसम में डेंगू मच्छर पैदा होता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब डेंगू से बचाव करने के लिए भी प्रयास शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिका के साथ तालमेल कर शहर में फॉगिंग का काम शुरू करवाया गया है। ताकि लोगों को डेंगू से बचाया जा सके। डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। बरसात का मौसम खत्म हो रहा है और इन दिनों डेंगू अपने पैर पसारता है। इसलिए लोगों को कोरोना से बचने के साथ-साथ डेंगू से भी पुरा बचाव करने की जरूरत है। लोगों को चाहिए कि वो कोरोना के प्रति सावधानियां बरतने के साथ-साथ डेंगू के प्रति भी जागरूक रहे और अपने घरों के आस-पास पानी ना खड़ा होने से क्योंकि ऐसे में ही डेंगू का लारवा पैदा होता है और डेंगू का मच्छर जन्म लेता है। जिससे की लोगों को डेंगू होने का खतरा बढ़ता है। नगर पालिका द्वारा लाइन बाजार क्षेत्र तथा आस-पास की कालोनियों में मषीन से फागिग करायी गयी। नागरिकों को कहना है कि ष्षहर में लगातार फागिग हो जिससे मच्छरों का प्रकोप कम हो सके।