Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरयाद किये गये डॉ.राम मनोहर लोहिया

याद किये गये डॉ.राम मनोहर लोहिया

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को स्व.डॉ.राममनोहर लोहिया के पूण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर श्रधांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपना विचार रखते हुए विधायक तूफानी सरोज ने कहा देश की राजनीति में स्वत्रंत्रता आंदोलन के दौरान स्वत्रंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया जिनमें एक डॉ.राममनोहर लोहिया थें। कहा कि लोहिया ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी। अपनी प्रखर देश भक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया। कहा लोहिया ने सदा दलित पिछड़े अल्पसंख्यक के आवाज रहे। उनके विचारधारा को आगे बढाने का काम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं। अध्ययता करते हुए डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा डॉ.राममनोहर लोहिया मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी थें। वह समाजवादी भी इस अर्थ में थे कि समाज ही उनका कार्यक्षेत्र था और वह अपने कार्यक्षेत्र को जनमंगल की अनुभूति से महकाना चाहते थें। वह चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दूराव और कोई दीवार न रहे। गोष्ठी मे पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव, प्रभान्नद यादव, राकेश मौर्या, राहुल त्रिपाठी, हिरालाल विश्कर्मा, राजेन्द्र टाइगर, श्रवण जयसवाल, संजय सरोज, दीपचंद राम, विवेक रंजन, राममूर्ति सरोज, इर्शाद मंसूरी, मेवालाल गौतम, निजामुद्दीन अंसारी, श्याम बहादुर पाल, कलीम अहमद, राजदेव पाल, डॉ.मनोज यादव, शर्मिला यादव, सत्यनारायण यादव, डॉ.जग बहादुर यादव, हरिचंद प्रभाकर, धर्मेंद्र सोनकर, सुभाष पाल, विक्की यादव आदि रहें।