जौनपुर धारा, सुइथाकला।गैरवांह गांव के मानपुर मजरे में गुरुवार सुबह शौच के लिए गए युवक की वन सूकर के हमले में मौत हो गई। स्वजनों ने बिना पुलिस को सूचित किये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रदीप सिंह 25 पुत्र मंगला प्रसाद सिंह प्रयागराज रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। दो दिनों पूर्व वह किसी काम से गांव आया था। सुबह वह घर से शौच जाने की बात कहते हुए कुंवर नदी की तरफ गया किंतु जब काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा तो स्वजनों को चिंता हुई। जिसके बाद लोग उसे खोजने निकले। घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर आगे नदी किनारे वह गंभीर रूप से घायलावस्था में मिला। उसके पेट व गर्दन पर बुरी तरह घाव थे तथा वह बेहोशी हाल में था। स्वजन तत्काल उसे शाहगंज एक निजी अस्पताल में ले गए किंतु वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि वन सूकर ने उस पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मुंबई में रोजी रोटी कमाता है। घटना के बाद से स्वजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
वन सूकर के हमले में युवक की मौत
Previous article

