Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरडीजे पर डांस को लेकर चाकूबाजी, दो घायल

डीजे पर डांस को लेकर चाकूबाजी, दो घायल

जौनपुर धारा, केराकत। होली के दिन डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष ने चाकू मारकर दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत अकबरपुर गांव के कंचनपुर बस्ती में होली के दिन बीरु के घर डीजे बज रहा था। जिसमें गांव का ही तीन लड़के पहुंचे और डांस करने लगे। बीरु के अनुसार तीनों नशे में थे। आरोप है कि एक के हाथ में चाकू और अन्य के हाथ में डंडा था। मना करने पर तीनों मारपीट करने लगे। जिससे उसके हाथ की हथेली में चाकू से चोट लग गई। उसके भाई चंदन के गर्दन पर लाठी की चोट आई है। घायलों ने कोतवाली थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।