जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर लौवकरिया गांव में नाली के विवाद को लेकर अजय प्रजापति और विश्वनाथ प्रजापति के बीच कहा-सुनी के दौरान मारपीट हो गई। वहीं मारपीट की घटना में एक पक्ष के अजय तो दूसरे पक्ष के विश्वनाथ और उनकी पत्नी मुन्नी देवी घायल हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित तहरीर के आधार पर सभी घायलों का उपचार और मेडिकल मुआयना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
नाली विवाद को लेकर मारपीट तीन घायल


