Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई शब-ए बारात

अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई शब-ए बारात

  • पूर्वजों के कब्रिस्तान पर जाकर पढ़ा फातिहा

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुनाहों से मगफेरत (माफी) और पुरखों के लिए प्रार्थना करने वाला पर्व शब-ए बारात बुधवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। पर्व के मद्देनजर मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में दिन भर चहल-पहल रही। सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के घरों में लोगों ने पर्व के विशेष पकवान हलुआ, केक समेत अन्य मीठे पकवान बनाने में महिलाएं जुट गई थीं। शाम होते ही हर घरों में इबादत का सिलसिला शुरू हुआ जो भेर तक चलता रहा। पर्व के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी।