Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पटाखा दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, लाइसेंस और स्टॉक की जांच

दीपावली से पहले पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में पुलिस ने पटाखा दुकानों की जांच की। लाइसेंस, स्टॉक और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जांच में अवैध भंडारण नहीं मिला। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Homeदेशट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म

ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म

केरल में एक ट्रांस कपल ने एक बच्चे को जन्म दिया है. माना जा रहा है कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है. हाल में ट्रांस कपल जिया और जहाद ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर की थीं. 

बच्चे का जन्म एक सरकारी अस्पताल में हुआ है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जिया पवल ने जानकारी दी कि बच्चे का जन्म सुबह साढ़े नौ बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से हुआ. जिया ने बताया कि बच्चा और उनका पार्टनर जहाद दोनों स्वस्थ्य हैं. स्पष्ट कर दें कि डिलीवरी जहाद की हुई है. हालांकि, कपल ने नवजात शिशु की लैंगिक पहचान बताने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं.