Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक घायल

ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रामगढ़ गांव के सामने शुक्रवार अपराह्न नो एंट्री के दौरान घुसी ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम से निजात पाने के लिए जौनपुर की सीमा दानगंज से आजमगढ़ की सीमा कनौरा तक भारी वाहनों के लिए सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक नो एंट्री है। बावजूद इसके पुलिस कर्मियों की लापरवाही से भारी वाहन नो एंट्री के दौरान घुस जा रहे हैं। नो एंट्री में घुसा ट्रक वाराणसी से आजमगढ़ जा रहा था। उधर से ही अहिरौली निवासी सुधीर शर्मा पुत्र अशोक शर्मा भी घर के लिए आ रहा था। रामगढ़ गांव के सामने ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी डोभी में भर्ती कराया। चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।