Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरमेला देखने आए व्यक्ति की बाइक चोरी

मेला देखने आए व्यक्ति की बाइक चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला चौकी क्षेत्र के बुढ़ूपुर गांव में गुरूवार मेला देखने आए एक व्यक्ति की मेला परिसर से बाइक चोरी हो गई। मामले में पीड़ित ने पुलिस को लिखित रूप से सूचना दे दी। बताया जाता है कि सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र का कराई गांव निवासी दलसिंगार पुत्र रामनेवाज अपने पुत्र अरविन्द के साथ गुरूवार को बाइक द्वारा क्षेत्र के बुढ़ूपुर गांव स्थित ससुराल आया था। शाम को उसका पुत्र और उसका चचेरा मामा दोनों बाइक लेकर मेला परिसर में मेला देखने चले गए। बताया जाता है कि वहाँ बाइक खड़ी करके नाच देखने लगे। वापसी में जब उक्त स्थान पर बाइक नदारद मिली तो दोनों अवाक रह गए। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित द्वारा मामले में पुलिस को लिखित सूचना दे दी गयी। पुलिस उपाधीक्षक शाहगंज चोब सिंह ने कार्रवाई कराने की बात कही। बहरहाल चौकी क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाएं लोगों में पुलिसिंग व्यवस्था के प्रति चर्चा का एक विषय बना हुआ है।