जौनपुर धारा, सुइथाकला। शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में शुक्रवार को ब्लाक व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले बच्चे बच्चियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों के बीच 44वाँ ब्लाक व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करायी गयी थी जिसमें जिले में कम्पोजिट विद्यालय रामनगर की लम्बी कूद में तीसरे स्थान पर आने वाली कक्षा 5 की शबा बानो व ब्लाक स्तर पर खो-खो में उत्कृष्ट स्थान बनाने वाली जूनियर की रजनी, डिम्पल, मोनिका, शबा समेत अन्य बच्चों एवं बच्चियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान सन्तोष यादव समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
खेलकूद में प्रतिभागी बच्चे हुए सम्मानित


