Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशजेलकर्मी ने बच्चे के गाल पर लगा दी मुहर

जेलकर्मी ने बच्चे के गाल पर लगा दी मुहर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने पहुंचे 4 साल के मासूम बच्चे के गाल पर जेल कर्मियों ने मोहर लगा दी. चार साल का मासूम बच्चा अपनी दादी के साथ जेल में बंद अपने बड़े भाई से मुलाकात करने पहुंचा था. जैसे ही बच्चे ने मोहर के लिए हाथ आगे किया तो जेल के गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने उसके गाल पर ठप्पा लगा दिया. 

मासूम बच्चे की दादी ने बताया कि वह अपने छोटे नाती को लेकर आई थी. जेल के गेट पर बच्चे ने जैसे ही मोहर के लिए अपना हाथ आगे किया, तभी वहां मौजूद जेल कर्मी ने बच्चे के गाल पर ठप्पा लगा दिया. बच्चे के गाल पर मोहर लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लखीमपुर जिला जेल के अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी हमको थोड़ी देर पहले पता चला है कि किसी बच्चे के गाल पर मुहर लगा दी गई है. वीडियो से स्पष्ट नहीं हो रहा है. दो ही लोग मोहर लगाते हैं. एक या तो हमारे हवलदार जो गेट पर खड़े रहते हैं. एक गेटकीपर. मोहर लगाने की प्रक्रिया है.

मामले को लेकर क्या बोले जेल अधीक्षक?

जेल अधीक्षक ने कहा कि अब यह संभव हो सकता है कि बच्चा बाल स्वभाव होता है. हाथ की मुहर तुरंत गीली होती है. इसकी वजह से अगर हाथ लगा दिया हो तो हो सकता है कि उसका सपोर्ट आ गया हो. किसी का मेलाफाइड इनटेंशन नहीं हो सकता कि बच्चे के गाल पर मोहर लगा दे. जो उन लोगों का कथन है, वह यह है. लेकिन इस मामले में मैं जांच करूंगा. परिजनों से भी बात करूंगा. वह लोग यहां से जा चुके हैं. उनसे मेरी मुलाकात नहीं हुई है. जो हवलदार हैं, अभी हम उनके कथन पर ही विश्वास कर रहे हैं.