Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरजिला कारागार में कराया गया योगाभ्यास

जिला कारागार में कराया गया योगाभ्यास

जौनपुर धारा, जौनपुर। अधीक्षक जिला कारागार ने अवगत कराया है कि 15 जून से प्रारम्भ योग शिविर का समापन 21 जून को विश्व योग दिवस के पावन पर्व पर अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकाल के तहत आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराकर किया गया। उक्त शिविर के समापन पर पतंजली योग पीठ जौनपुर इकाई के योग प्रशिक्षक डॉ.ध्रुवराज द्वारा पुरूष बन्दियों एवं जेल अधिकारियो, कर्मचारियों व महिला बन्दियों को योग प्रशिक्षिका श्वेता चतुर्वेदी द्वारा अभ्यास कराया गया। योग गुरू डॉ.ध्रुवराज ने कहा कि बन्दी भाईयों का मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रतिदिन एक घण्टे का योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। जेल अधीक्षक द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि इस कार्यक्रम का बन्दियों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ा है साथ ही सभी को अपने दिनचर्या में योग अवश्य शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया। इस योग शिविर में जेल अधीक्षक एस.के.पाण्डेय, डा.रविराज, उपकारापाल धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, सुषमा शुक्ला, खलीक अहमद, प्रदीप कुमार अस्थाना, न्यायालय व जेल के स्टाफ ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।