Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरचन्द्रभूषण तिवारी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

चन्द्रभूषण तिवारी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने जमीनी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या करने वाले दो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना सरायख्वाजा में नामजद आकाश पुत्र रामसजन विश्वकर्मा उम्र 24वर्ष निवासी पाल्हामऊ कला थाना सरायख्वाजा दूसरा सौरभ जायसवाल पुत्र सत्येन्द्र जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी महुली थाना बिन्डमगंज जनपद सोनभद्र को प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिह मय हमराह उप निरीक्षक रामबिलास मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण शील होकर मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आकाश व सौरभ जायसवाल उपरोक्त को शुक्रवार के दिन करंजाकला तिराहे के पास स्थित मन्दिर के पास से बकायदा बजाफ्ता पुलिस हिरासत में लिया। पुलिस ने आकाश व सौरभ जायसवाल उपरोक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया। पुलिस जानकारी के मुताबिक दोनों ने जमीनी विवाद को लेकर आनन्द तिवारी उर्फ पण्डा पुत्र स्व.चन्द्रभूषण तिवारी निवासी पाल्हामऊ कला थाना सरायख्वाजा के पिता चन्द्रभूषण तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दिया था।