― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजन जागरण यात्रा में जय श्री राम के जयघोष से गूंजा नगर

जन जागरण यात्रा में जय श्री राम के जयघोष से गूंजा नगर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में बुधवार को शौर्य जागरण यात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।जय श्री राम के जयघोष से नगर गूंज उठा। आगामी 6 अक्टूबर को जिले में आने वाले शौर्य जागरण यात्रा मछलीशहर, जौनपुर को सफल बनाने हेतु विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा नगर में शौर्य जागरण उपयात्रा मोटरसाइकिल पर सवार होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। जो जंघई रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल से यात्रा में शामिल लोग भगवा ध्वज लहराते हुए मुख्य तिराहा होकर नगर में होते हुए बाईपास पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान जय श्री राम व जय बजरंग बली के भक्तिमय जयघोषों से नगर गुंजायमान रहा। इस अवसर पर जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद विशम्भर दुबे ने आगमी यात्रा को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में विशम्भर दुबे जिला मंत्री विहीप, सौरभ जिला उपाध्य्क्ष,चंद्र प्रकाश तिवारी जिला गौरक्षा प्रमुख, कमलेश जिला सह मंत्री, जगदंबा जायसवाल नगर अध्यक्ष, प्रमोद जी प्रखंड अध्यक्ष, रोहित सिंह जिला सुरक्षा प्रमुख, सुशील पांडे प्रखण्ड उपाध्यक्ष, केतन तिवारी प्रखंड संयोजक बजरंग दल, अमित दुबे, शुभम दुबे, ललित, राहुल दुबे, जीत, धीरज, यश, सत्यम, आनंद, व समस्त विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...