Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबदलापुर सीएचसी में आग लगने से मचा हड़कंप, महिला वार्ड में हादसा...

बदलापुर सीएचसी में आग लगने से मचा हड़कंप, महिला वार्ड में हादसा टला

जौनपुर। जिले के बदलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना रात करीब 10 बजे महिला वार्ड में हुई, जहां अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी और देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला वार्ड में लगे एसी से पहले धुआं उठता देखा गया। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने जब तक स्थिति को समझा, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। इससे अस्पताल परिसर में मौजूद स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया और सभी लोग तुरंत सतर्क हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया। कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर मिली सूचना से बड़ी अनहोनी टल गई।

अधीक्षक ने बताया कि राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस दौरान महिला वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से कुछ उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।