जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात चार युवकों के द्वारा विवाहिता संग दुराचार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के शोर मचा देने से आरोपित अपने नापाक इरादे में कामयाब नहीं हो सके। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी विवाहिता का आरोप है कि वह रात में अपने घर के बगल छप्पर में सो रही थी। लगभग 11बजे शेख असरखपुर गांव निवासी प्रदीप राजभर तीन अन्य साथियों को लेकर उसके छप्पर के भीतर घुस आये। उस समय वह गहरी नींद सो रही थी। वे बिस्तर पर बैठकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। तभी उसकी नींद खुल गई। अपने अगल बगल कई युवाओं को देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब पास पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़े तो आरोपित भाग गए।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
एक नामजद सहित चार के खिलाफ दुराचार के प्रयास का केस दर्ज



