जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में ऑक्सीजन प्लांट व स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने ब्लाकवार आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन भी ब्लॉक में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा एक भी कार्ड नहीं बनाया गया है उन्हे नोटिस जारी करें और सभी एमओआईसी नियमित रूप से इसकी समीक्षा करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी पीएचसी, सीएचसी में बाउंड्री वॉल का निर्माण होना है उसके लिए एक कार्ययोजना तैयार करें। जिलाधिकारी ने आयुष्मान मित्र की नियुक्ति न किए जाने कर सीएमओ के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए इसके पश्चात आयुष्मान कार्ड के तहत क्लेम के सन्दर्भ में भी जानकारी ली। 02 ऑक्सीजन प्लांट खराब होने पर साईरेक्स कंपनी द्वारा इसकी मरम्मत में अनियमितता बरतने पर सीएमओ से फर्म के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। हेल्थ एटीएम की समीक्षा के दौरान मडियाहूं में इसका संचालन वर्तमान में न होना पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एमओआईसी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराए। जिलाधिकारी ने संचारी अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सीएचसी पर जांच किट्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराए तथा आयुष्मान कार्ड्स को बनाने की प्रगति को तेज करे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
ऑक्सीजन प्लांट व स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की बैठक सम्पन्न



