Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर हत्या मामला बक्शा : पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर युवक...

जौनपुर हत्या मामला बक्शा : पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, एक गंभीर घायल वाराणसी रेफर

जौनपुर हत्या मामला बक्शा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बभनोटी टेकारी गांव में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार देर रात एक युवक की लाठी-डंडों और सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनोटी टेकारी निवासी 47 वर्षीय आलोक मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा अपने मित्र अमित मिश्रा के साथ जौनपुर शहर में एक शादी समारोह में निमंत्रण देने आए थे। रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे अपने घर से लगभग 100 मीटर पहले पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में आलोक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आलोक मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अमित मिश्रा की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बक्शा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मृतक के परिजनों के अनुसार, हमलावरों से उनका पुराना विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले भी उनकी मां के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया गया था, जिससे दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।