― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्रों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

छात्रों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

  • सड़क के नियमों का पालन न करने वाले 308 का चालान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के नौवें दिन मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धीकपुर और हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल वाजिदपुर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जहां छात्र छात्राओं को सड़क के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह, निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सड़क के नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर सड़क के नियमों का पालन न करते हुए वाहन चलाया गया तो दुर्घटनाओं की संभावना हो सकती है। चार चक्का वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दो चक्का वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, हुटर सायरन, प्रेशर हॉर्न और शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। जहां 308 का चालान करते हुए 4,65,500 की राजस्व वसूली की गई।

Share Now...