जौनपुर धारा, सुइथाकला। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के अपील पर क्षेत्र के सारीजहांगीर पट्टी तिराहे पर ग्राम प्रधान के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों सरायमोहिउद्दीनपुर, पट्टीनरेन्द्रपुर, जुनैदपुर चौराहा, बांधगांव व ब्लाक मोड़ समेत कई स्थानों पर जनसहभागिता से उक्त कैमरा लगवाने की पहल की गई है। समूचे थाना क्षेत्र को कैमरे की जद में लाने की योजना है जिससे आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने वालों पर बारीकियों से नजर रखी जाएगी। इसी कड़ी में मंगलवार को लखनऊ बलिया राजमार्ग पर क्षेत्र के सारीजहांगीर पट्टी तिराहे पर ग्राम प्रधान रामसकल वर्मा के सहयोग से दो कैमरे लगवाए गए जो चौबीस घंटे दोनों तरफ से गुजरने वालों पर अपनी नजर जमाए रखेंगी। थानाध्यक्ष ने प्रधान के प्रति आभार जताते हुए लोगों से अपराधियों पर लगाम लगाने की तरफ उठाए गए इस कार्य में सहयोग करने की अपील की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अब कैमरे की जद में होंगे अपराधी : थानाध्यक्ष

Next article

