Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजंगी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बांटा गया टैबलेट

जंगी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बांटा गया टैबलेट

  • एडवोकेट प्रिया सरोज बोली-तकनीकी संसाधनों से शिक्षा ग्रहण करने में मिलती है सहूलियत

जौनपुर धारा, जलालपुर। क्षेत्र के जंगी महाविद्यालय असबरनपुर में मंगलवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत टैबलेट वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के 202 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट सपा नेता प्रिया सरोज ने कहा कि तकनीकी संसाधनों से शिक्षा क्षेत्र में तैयारी करने मे सहूलियत मिलेगी। आज के युग में प्रत्येक व्यक्ति को टैबलेट और मोबाइल की जरूरत है। इसका सही उपयोग होना चाहिए। शिक्षा को लेकर सभी सरकारें हमेशा से प्रतिबद्ध रहीं हंै। समय समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से देश का शैक्षिक स्तर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका परिणाम आप लोगों के समक्ष है। विशिष्ट अतिथि धनंजय कुमार सरोज प्रिंस ने कहा कि टैबलेट वितरण से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु भटकना नहीं पड़ेगा। घर बैठे टैबलेट से सभी ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि टैबलेट वितरण कार्यक्रम सरकार द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का विकास करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा और यह सरकार का सराहनीय कार्य है, जिससे छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ और भी विभिन्न प्रकार की शिक्षा संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। अध्यक्षता डॉ. मीताराम पाल प्राचार्य ने किया। नोडल अधिकारी विनोद कुमार यादव रहे। संचालन धर्मसेन सरोज ने किया। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार मौर्या, डा. सूबेदार वर्मा, छेदीलाल सरोज, रविकेश मौर्या, सुमन्त प्रजापति, सविता धनशीला, आरती, नीलम यादव, हिमांशु, दिलीप कुमार सरोज, प्रेम प्रकाश यादव सहित महाविद्यालय के आचार्यगण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।