Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचोरों ने एक ही रात में चार घरों से 3 लाख से...

चोरों ने एक ही रात में चार घरों से 3 लाख से ऊपर की हुई चोरी

जौनपुर धारा, जफराबाद। जफराबाद व जलालपुर दोनों थाना क्षेत्र के सीमा के बीच हौज गांव में बीती रात को चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने नवागत थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह को चोरी की घटना कर सलामी देते हुए लोगों के घरों को निशाना बनाया। घटना क्रमशः जफराबाद थाना क्षेत्र के विजयभान गौतम के घर से चोर लगभग 2 लाख के ऊपर का सामान उठा ले गए, शशिभान गौतम के घर से 1लाख के ऊपर का समान व नगदी उठा ले गए। दूसरी तरफ जलालपुर थाना क्षेत्र के बिजेन्दर कुमार के घर के पीछे खिड़की में लगे ईंट को निकाल कर चोर अंदर घुस गए 10हजार के ऊपर, का मल मल पर कर दिया चोरों का हौसला इतना बुलंद था कि बिजेंदर के घर के पीछे आलू के खेत में बैठकर बीयर भी पिए। छत के रास्ते घुसे चोरों ने रामादेवी निवासी हौज के घर से लगभग 50 हजार रुपये गहने सहित माल पार कर दिया। हौज अभेरवा निवासी आजाद के घर चोर छत के रास्ते घुसे और अंदर सो रहे सभी लोगों को बाहर के दरवाजे में कुंडी लगाकर बंद कर दिया। दूसरे घर में अटैची तोड़ने लगे खटर-पटर की आवाज सुनकर घर की महिलाएं जाग गई और शोर मचाने लगी। चोर वहां से बिना लूटपाट किए भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकार शहर कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।