Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरप्राण प्रतिष्ठा के नाम पर पैसे की बर्बादी : तूफानी सरोज

प्राण प्रतिष्ठा के नाम पर पैसे की बर्बादी : तूफानी सरोज

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि भाजपा अयोध्या राजनैतिक चाल के तहत प्राण प्रतिष्ठा करा रही है और सिर्फ पैसे की बर्बादी कर रही है। क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ये पुराना विवाद मंदिर व मस्जिद विवाद को न्यायालय ने खत्म कर दिया है। राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि ये ऐसा मसला है इसको आपसी भाईचारे या न्यायालय से सुलझाया जा सकता है। मामला सुप्रीम कोर्ट में था सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया, ये मुलायम सिंह यादव के नीति व विचारों की जीत है। उस निर्णय के आधार पर अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। राजनैतिक व्यक्तियों के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है। सपा के वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे ने कहा कि हजारों सालों से अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति है। लोग बिना प्राण प्रतिष्ठा के पूजा अर्चन, दर्शन कर रहे थे। क्या प्राण प्रतिष्ठा पहले नही था। प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन कर भाजपा के लोग चुनावी एजेंडा बनाये है। जनता ने इनको मंदिर व पूजा पाठ के नाम पर वोट नही दिया था। रोजगार व व्य्ावसाय के नाम पर वोट दिया था।