Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरग्यारह के खिलाफ घर में घुसकर मारने सहित विभिन्न धाराओं में केस ...

ग्यारह के खिलाफ घर में घुसकर मारने सहित विभिन्न धाराओं में केस  दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। भटपुरा गांव में गत सोमवार की शाम मनबढ़ो के द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर कर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध सहित सात लोगों को घायल कर देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की नामजद तहरीर पर तीन महिलाओं सहित ग्यारह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार बीएचयू में चल रहा है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। गांव निवासी राजेश कुमार बिन्द का आरोप है कि वह शाम को खाना खाकर बिस्तर पर सो रहा था। तभी पड़ोसी अरविन्द बिन्द नशे में धुत होकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा, तथा मना करने पर मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद उसके अलावा दस और लोग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच बिस्तर पर सो रहे 80वर्षीय धनई बिन्द, इनके पुत्र राजेश, धर्मेंद्र, पौत्र अभिषेक, अमित, बृद्ध पत्नी कैलाशी और पुत्र बधू अनीता पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित अरविन्द, राममिलन, श्याम कन्हैया, राम सिधारे, अखिलेश उर्फ भुल्लर, बृजेश, सतीश, गोलू, लक्ष्मी, मनीषा और इंद्रीशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।