Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeउत्तर प्रदेशघोरावल ब्लॉक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प

घोरावल ब्लॉक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प

जौनपुर धारा,सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत घोरावल ब्लॉक में एक कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव करमचंद बिंद मुख्य अतिथि के रूप में और कॉर्डिनेटर विधि सिंह उपस्थित रहे। करमचंद बिंद ने कहा कि यूपी कांग्रेस के आह्वान पर सभी ब्लॉकों और नगर पंचायत क्षेत्रों में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है। वहीं, कॉर्डिनेटर विधि सिंह ने जोर देकर कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, ताकि संगठन और सशक्त हो। उन्होंने दावा किया कि अगले तीन महीनों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर लिया जाएगा, जिससे आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनपद में सड़क, बिजली, रोजगार और मजदूरों की समस्याओं का अंबार लगा है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अपराध और किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विनोद तिवारी, लल्लू राम पांडे, शत्रुंजय मिश्रा, आशुतोष दुबे, राज बलि पांडे, इनामुल अंसारी, सौदागर अली, हनीफ खान, रविशंकर तिवारी, अर्जुन, गोरे लाल, राहुल सिंह, पंकज मिश्रा, सेराज हुसैन, सूरज बर्मा, आशीष सिंह, बबूंदर गोंड, सेवालाल कोल, गणेश गोंड, रविशंकर शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह, रोशनी बेगम, सुरेश पांडे, काशीनाथ चौहान, अमरेश, प्रिंस पांडे, मुराद अली, श्रीकांत मिश्रा, काशी नाथ बियार, अंशु मदेशिया, राम विलास, मोहम्मद याकूब, रामरूप शुक्ला, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।