Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरग्राम रोजगार सेवक ने शान्तिपूर्ण अनुरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक ने शान्तिपूर्ण अनुरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा (श्याम बहादुर यादव)

नौपेड़वा। बक्शा ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को विकास खण्ड में समस्त रोजगार सेवक एवं मनरेगा कर्मियों की बैठक आशीष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री राकेश कुमार ने कहा कि एकता समित के आवाहन पर हर विकास खण्ड पर बैठक अनुरोध प्रदर्शन कर 8सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को दिया गया। 4 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो वृंदावन लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मनरेगा कर्मियों का सम्मेलन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री ने अपने मुख से मनरेगा कर्मियों एवं ग्राम रोजगार सेवकों के लिए निम्नवत घोषणाएं की थी। जिसमें मनरेगा कर्मियों के लिए एचआर पॉलिसी, ग्राम रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति से पहले उपायुक्त मनरेगा की सहमति, ग्राम रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में ग्राम्य विकास विभाग के अन्य कार्यों को जोड़े जाने की बात कही गई थी।

  • ईपीएफ की समस्या

मुख्यमंत्री के द्वारा मनरेगा कर्मियों के सम्मेलन में उक्त घोषणाएं किए 2 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी तक शासनदेश निर्गत नहीं किए गए। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों में रोष है। मुख्यमंत्री को याद दिलाने के लिए आज हम लोग ज्ञापन के माध्यम से अपनी आवाज उन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहें है। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी सचिन पांडेय, राजू ऑपरेटर, महेंद्र यादव, रमाकांत यादव, विपिन सिंह, ओम प्रकाश, विवेक कुमार सिंह, जयशंकर यादव, रविन्द्र यादव, प्रदीप कुमार, मनीषा विश्वकर्मा, पूजा देवी, इन्दु देवी, उमला गौतम आदि दर्जनों रोजगार सेवक उपस्थित रहे।